कफन से लिपटा मिला वृद्ध महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम गांव के पास करकरी नदी के किनारे 85 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है। शव पर कफन था, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम गांव के समीप करकरी नदी किनारे करीब 85 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला-सदर अस्पताल भेज दिया। वृद्ध महिला के शव पर कफन मौजूद था। जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवतः निधन होने के बाद घर वालों ने नदी किनारे रख कर चला गया होगा।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


