Adityapur News: बच्चों के बीच कॉपी-पेन एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: गम्हरिया में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के बीच कॉपी-पेन एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। 50 से अधिक बच्चों को सामग्री दी गई, जिसमें अनिल ठाकुर और राजू रजक शामिल थे। उन्होंने शिक्षा को देश की असली ताकत बताते हुए कहा कि हर बच्चा शिक्षित और आत्मनिर्भर होना चाहिए।

Adityapur News: गम्हरिया। प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी एवं इंटक के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के बीच कॉपी-पेन एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक बच्चों के बीच अनिल ठाकुर और राजू रजक ने सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश की असली ताकत है। आजादी के मायने तभी सार्थक होंगे जब हमारा हर बच्चा शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर जिला महासचिव राजू रजक, सुमन शर्मा, इंटक महिला जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, प्रखण्ड महिला अध्यक्ष उर्मीला देवी, संजीव कुमार दास, करण मार्डी, प्रखण्ड उपाध्यक्ष रूपेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


