Adityapur News: शांति समिति : बगैर अनुमति मेले में खतरनाक झूला-खेल पर रहेगी रोक

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

Adityapur News: दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले में खतरनाक खेल या झूला लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बैठक में सफाई के लिए शुल्क लेने की घोषणा की गई और अन्य व्यवस्थाओं की कमी पर चर्चा की गई। शांति समिति ने पूजा पंडालों में सफाईकर्मी और महिला पुलिस की मांग की।

Adityapur News: शांति समिति : बगैर अनुमति मेले में खतरनाक झूला-खेल पर रहेगी रोक

Adityapur News: दुर्गा पूजा के अवसर पर मेले में इस बार कोई भी खतरनाक खेल या झूला लगाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। यह घोषणा प्रशासनिक पदाधिकारियों ने आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक में की। इसको लेकर बताया गया कि उक्त आयोजन के पहले तकनीकी जांच करवायी जायेगी। साथ ही अधिकारियों ने फुटबॉल मैदान में बाहर निकलने के लिए अलग से गेट बनाने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक की मुख्य चर्चा

बैठक में पूजा committees से सफाई के लिए शुल्क लिये जाने की घोषणा व अन्य व्यवस्था में कमी को लेकर आदित्यपुर नगर निगम निशाने पर रहा। बैठक में मेयर संजय सरदार ने बताया कि वे सोमवार को इस मामले में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं उप मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि इस मामले में बोर्ड बैठक में सवाल उठाया जायेगा। शांति समिति की बैठक में नगर निगम के एक जेइ के अलावा कोई अधिकारी उपस्थित नहीं थे। बैठक में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, सीओ प्रवीण कुमार, बीडीओ श्रवण कुमार झा, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, यातायात प्रभारी राजू कुमार, सदस्य सरयू पासवान, रवींद्र नाथ चौबे समेत कई पूजा समितियों के प्रतिनिधि, पार्षद व शांति समिति के महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

सफाईकर्मियों और महिला पुलिस की मांग

तीनों शिफ्ट सफाईकर्मी व महिला पुलिस की उठी मांग

शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में पूजा पंडालों में तीनों शिफ्ट में सफाईकर्मी व महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग उठायी। साथ ही विभिन्न जगहों पर वाच टावर बनाने, ट्रैफिक डायवर्सन, पार्किंग, प्रकाश की व्यवस्था, पूजा पंडाल जाने वाली सड़क पर मनमाने ढंग से बनाये गये स्पीड ब्रेकर को हटाने, झूलते बिजली के तारों को हटाने, पंडालों में चिकित्सकों की डियूटी लगाये जाने, भीड़ में लोगों की मदद के लिए शांति समिति के सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करने समेत कई सुझाव दिये गये।

प्रतिस्पर्धा परीक्षण FAQ

✦दुर्गा पूजा के अवसर पर खतरनाक खेल के लिए क्या आवश्यक है?−
दुर्गा पूजा के अवसर पर खतरनाक खेल या झूला लगाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: शांति समिति : बगैर अनुमति मेले में खतरनाक झूला-खेल पर रहेगी रोक