Adityapur News: दुर्गा पूजा कमेटियों की बैठक से पूर्व डीसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Adityapur News: आदित्यपुर में संयुक्त केन्द्रीय दुर्गापूजा कमिटी की बैठक 21 जुलाई को होगी। इस मीटिंग में 115 दुर्गापूजा पंडाल के सदस्य उपायुक्त से मिलकर पूजा की व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग और स्ट्रीट वेंडरों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में केन्द्रीय बैठक का आयोजन करने का अनुरोध किया गया है।

Adityapur News: आदित्यपुर। संयुक्त केन्द्रीय दुर्गापूजा कमिटी, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में आयोजित होनेवाली दुर्गापूजा को लेकर 21 जुलाई को जिले भर के 115 दुर्गापूजा पंडाल के लोग उपायुक्त से मिल सामूहिक बैठक की जानकारी देंगे। कमिटियों ने मांग रखी है कि अगस्त 0के प्रथम सप्ताह में ही केन्द्रीय संयुक्त दुर्गापूजा कमिटी की बैठक का आयोजन कर विधि व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई, विधुत व्यवस्था, पेयजल, पूजा पंडालों के समक्ष पार्किंग और स्ट्रीट वेंडरों के लिए चिन्हित स्थलों का चयन करें। इसके साथ ही सभी दुर्गापूजा कमिटी के लाइसेंसी, गैर लाइसेंसी पूजा कमिटी के पंडाल स्थलों की समस्याओं से केन्द्रीय पूजा कमिटी को अवगत कराया जाएगा।
यह जानकारी केन्द्रीय दुर्गापूजा कमिटी के सदस्य जगदीश नारायण चौबे ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


