ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरपशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. पंकज सेठ को मिला राष्ट्रीय सेवा सदन अवार्ड-2022

पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. पंकज सेठ को मिला राष्ट्रीय सेवा सदन अवार्ड-2022

गम्हरिया।पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ को राष्ट्रीय सेवा सदन अवार्ड-2022 से सम्मानित...

पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. पंकज सेठ को मिला राष्ट्रीय सेवा सदन अवार्ड-2022
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSun, 02 Oct 2022 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया।पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ को राष्ट्रीय सेवा सदन अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। विश्व स्तर पर मिलने वाली यह सम्मान नयी दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में नेपाल के गृह मंत्री भारत शाह के कर कमलों से प्रदान किया गया है। सरायकेला के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सेठ को यह सम्मान पशु चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध एवं प्रसार के लिए प्रदान किया गया है।

16 वर्षों से कर रहे शोध

झारखंड समेत बंगाल, ओडिसा, बिहार छत्तीसगढ़ के आदिवासी, पिछड़े किसानों के बीच पशु चिकित्सा विज्ञान के तकनीकि प्रसार द्वारा उनका आजीविका सुरक्षा, पोषण सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण करने समेत ग्रामीण कृषक महिलाओं को पशुपालन के उन्नत तरीका से रूबरू कराने एवं उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने में सेठ का उत्कृष्ट योगदान रहा है।

कई अवार्डों से सम्मानित हुए हैं सेठ

इससे पूर्व बेस्ट केवीके अवार्ड, ब्रांड अकादमिक अवार्ड, रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय फैलो अवार्ड, राज्य सेवा रत्न अवार्ड आदि से पूर्व में सम्मानित हो चुके हैं।

बधाइयों का लगा तांता

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए सेठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। निदेशक, प्रसार डॉ. जगन्नाथ उरांव, केवीके प्रधान डॉ. अरविंद मिश्रा, निदेशक प्रशासन डॉ. सुशील प्रसाद, डॉ. आलोक पांडेय आदि ने बधाई दिया है। सेठ ने कहा कि यह सम्मान मुझे अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद एवं स्नेह का प्रतीक है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें