
गम्हरिया : एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आज
गम्हरिया में दीपावली की पूर्व संध्या पर 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दुर्गा मैदान में शाम 4 बजे शुरू होगा। पिछले 9 वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम में शहीदों को...
गम्हरिया। दीपावली से पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम कल भव्य आयोजन किया गया है। दुर्गा मैदान में शुक्रवार को शाम 4 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजित कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि देश की रक्षा करते अपने प्राण की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बीते 9 वर्षों से दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही 8 अक्टूबर को हुए प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शहीदों के नाम एक दीया जरूर जलाने की अपील की है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




