जिला स्तरीय निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, विजेता पुरस्कृत

Mar 09, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

गम्हरिया में जिला स्तरीय निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में पल्लवी कुमारी, आभा महतो, राखी शुक्ला सहित अन्य शामिल हैं। इस आयोजन में कई शिक्षकों ने योगदान दिया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, विजेता पुरस्कृत

गम्हरिया, संवाददाता । जिला स्तरीय निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य सह डीईओ कैलाश मिश्रा एवं उपस्थित अतिथियों ने की। आयोजन में संकाय सदस्य पंकज कुमार, आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, अनुभा सिंह, सीमा कुमारी, प्रभात कुमार मांझी, राजकिशोर कुंभकार, दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम का योगदान रहा। विजेताओं के किया गया पुरस्कृतनिबंध में प्रथम स्थान पर अभ्यास बालिका मध्य विद्यालय गम्हरिया की पल्लवी कुमारी, द्वितीय कुकड़ू की प्रीति महतो एवं तृतीय स्थान पर पीएम केजीबीवी गम्हरिया की इच्छा महतो रहीं।

भाषण में प्रथम स्थान केजीबीवीसीएम से सरायकेला की आभा महतो, द्वितीय स्थान पीएम केजीबीवी निमाड़ी की नेहा सिंह और तृतीय स्थान पर आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां के अमित नापित, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम जेबीएभी कुकड़ू की राखी शुक्ला, द्वितीय मॉडल स्कूल सरायकेला के अमृत हांसदा एवं तृतीय स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर की शालिनी दास रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।