ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुर28 को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने पर चर्चा

28 को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने पर चर्चा

राजद की बैठक जिलाध्यक्ष गाजू साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती तथा आसन्न विधान सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर सदस्यों ने प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव को...

28 को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 13 Jul 2019 01:44 AM
ऐप पर पढ़ें

राजद की बैठक जिलाध्यक्ष गाजू साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती तथा आसन्न विधान सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर सदस्यों ने प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव को सिंहभूम तथा पुरेन्द्र नारायण सिंह को पूर्वी सिंहभूम का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया तथा कहा कि इससे दोनों जिलों में पार्टी की स्थिति और मजबूत बनकर उभरेगी।

बैठक में आगामी 28 जुलाई को गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उक्त सम्मेलन में भाग लेने की अपील किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह समेत दोनों महासचिव, जिला प्रभारी मुस्ताक अंसारी समेत प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे। बैठक में पुष्पा सिंह, मुकेश झा, मालती मोदक, मोहन झा, बासुदेव प्रसाद, शक्ति मोदक, राज कुमारी सिह, दिनेश महतो, रामेश्वर यादव, मायनो मुर्मू, सुष्मिता बारिक, इन्द्रजीत सिह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।दूर्गापूजा मैदान में पौधरोपणगम्हरिया।जल शक्ति अभियान के तहत गम्हरिया के वार्ड पाँच स्थित दूर्गापूजा मैदान में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके पर पिन्टू सिंह, मनीष कुमार, डाॅ चन्द्रशेखर सिंह, संजय बैठा, सिपाही यादव उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें