Adityapur News: जमालपुर सतबहिनी में डायरिया का प्रकोप, कई आक्रांत, दो मरीज सीएचसी में भर्ती

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: गम्हरिया के जमालपुर-सतबहिनी में डायरिया के प्रकोप से स्थानीय लोगों में चिंता उत्पन्न हो गई है। दो मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में सफाई और डीडीटी छिड़काव की मांग की जा रही है।

Adityapur News: जमालपुर सतबहिनी में डायरिया का प्रकोप, कई आक्रांत, दो मरीज सीएचसी में भर्ती

Adityapur News: गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के जमालपुर-सतबहिनी में डायरिया का प्रकोप शुरू हो गया है। इलाके में एक साथ कई डायरिया के मरीज मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल दो मरीजों का इलाज गम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। जबकि अन्य डायरिया पीड़ित मरीजों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता भगवान सिंह की 65 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल प्रसाद की 17 वर्षीय भतीजी रितु कुमारी को उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों मरीजों का उपचार जारी है। विहिप नेता ने बताया कि नगर निगम की ओर से क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं किए जाने और डीडीटी का छिड़काव नहीं किए जाने के कारण बस्ती में बीमारियां फैल रही है।

बेतरतीब सफाई और बीमारी

उन्होंने नगर निगम आयुक्त, मेयर समेत अन्य पदाधिकारियों से अविलंब क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर डीडीटी का छिड़काव कराने की मांग की है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

इधर, डायरिया के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। चिकित्सा कर्मियों ने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, केवल उबला या शुद्ध पेयजल पीने, बासी एवं खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की है। किसी भी व्यक्ति को लगातार उल्टी, दस्त या तेज कमजोरी की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की सलाह दी गई है।

प्रश्न और उत्तर

डायरिया के कितने मरीज पाए गए हैं?
इलाके में एक साथ कई डायरिया के मरीज मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।