Adityapur News: महाप्रभु कल जायेंगे मौसीबाड़ी, चांडिल मुख्य सड़क पर बह रही है नाली का गंदा पानी
Adityapur News: चांडिल में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने सफाई व्यवस्था की बदहाली पर नाराजगी जताई। साधु बांध मठ से मौसीबाड़ी तक रथयात्रा मार्ग पर कचरे और गंदे पानी की समस्या है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित सुधार की मांग की है।
Adityapur News: चांडिल। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा से कुछ घंटे पहले भी चांडिल मुख्य बाजार की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है। साधु बांध मठ से स्टेशन स्थित मौसीबाड़ी तक रथयात्रा मार्ग पर जगह-जगह कचरे का ढेर और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसे लेकर महंत इंद्रानंद सरस्वती एवं भक्तों ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में एसडीओ से रथयात्रा से पहले नालियों की सफाई, कचरा उठाव और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे लोगों की आस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


