Adityapur News: शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण से ही आदिवासी समाज का विकास : केपी सोरेन

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता सह शिक्षाविद प्र

Adityapur News: शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण से ही आदिवासी समाज का विकास : केपी सोरेन

Adityapur News: गम्हरिया। विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता सह शिक्षाविद प्रो. केपी सोरेन ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण से ही आदिवासी समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षा के साथ अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान को भी संरक्षित रखना होगा। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुकलाल महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवन-पद्धति प्रकृति से गहराई से जुड़ी है। कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा, सिधु-कान्हू और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

इसके बाद बच्चों ने आदिवासी नृत्य, फैन्सी ड्रेस और भाषण की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में करीब 650 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें आदिवासी समुदाय के 400 बच्चे थे। विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों से परिचित कराना है। मंच संचालन शिक्षिका रानी किस्कु ने किया। मौके पर निदेशक सुधांशु सरकार, प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, को-ऑर्डिनेटर राधा पाल समेत शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण से ही आदिवासी समाज का विकास : केपी सोरेन