बूथ एक के गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की होगी पहले : जोबा मांझी

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने सरायकेला विधानसभा के एक नंबर बूथ से विकास कार्य का शुभारंभ करने की घोषणा की। हुदू पंचायत के गांवों का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए। सांसद बनने के बाद यह क्षेत्र पहली बार सांसद के दौरे से रूबरू हुआ।

बूथ एक के गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की होगी पहले : जोबा मांझी

गम्हरिया, संवाददाता। सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने कहा कि सरायकेला विधानसभा के एक नंबर बूथ से विकास कार्य का शुभारंभ होगा। हुदू पंचायत के हाथनादा समेत आसपास के गांवों का प्राथमिकता के आधार पर विकास किया जाएगा। अब यह क्षेत्र सड़क, पेयजल, बिजली, विद्यालय समेत बुजुर्गों की पेंशन आदि से वंचित नहीं रहेगा। विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बिजली समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा। क्षेत्र को आदर्श ग्राम बनाने का हर संभव प्रयास होगा। सांसद बनने के बाद मैं आभार जताने आई हूं। आपके सहयोग के बिना विकास संभव नहीं है।

आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों ने देखा सांसद

कांड्रा से करीब 30 किमी दूर जंगल एवं पहाड़ों पर बसा यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील होने के कारण ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से कभी रूबरू नहीं हो पाए थे। ग्रामीणों ने बताया कि सिर्फ चुनाव के समय छोटे-मोटे नेता यहां आते हैं और विकास का आश्वासन देकर चले जाते हैं। रविवार को जंगली खास से हाथनादा तक करीब 6 किमी के दुर्गम एवं बीहड़ रास्ते का सफर तय कर सांसद का काफिला पहली बार इस क्षेत्र में पहुंचा जो ग्रामीणों में हर्ष का माहौल था। सांसद जहां भी गईं, गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया। जबकि ग्रामीणों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी।

क्षेत्र के कई गांवों की मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुईं सांसद

सांसद पांडाडीह, कुनामार्चा, हाथनादा, कालाझोर, गिद्दीबेड़ा समेत करीब आधे दर्जन गांवों का दौरा कर आमलोगों की मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुईं। पोड़ाडीह के ग्राम प्रधान भोगान हांसदा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जिसके कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। इसमें पेयजल, सिंचाई, विद्यालय में शिक्षकों का अभाव, ग्रामीण सड़क, बिजली की समस्या आदि।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, हुदू पंचयात की मुखिया सुगी मुर्मू, उप मुखिया सरोती सरदार, प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, राम महतो, सोखेन हेंब्रम, प्रकाश कुमार राजू, मंगल सिंह मुंडा, उदय मार्डी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

सांसद जोबा मांझी ने किस क्षेत्र में विकास कार्य का शुभारंभ किया?
सांसद जोबा मांझी ने सरायकेला विधानसभा के एक नंबर बूथ से विकास कार्य का शुभारंभ किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।