निकाय चुनाव: शुरुआती दो घंटों में सरायकेला नगर पंचायत आगे, आदित्यपुर और कपाली में धीरे-धीरे बढ़ रही भीड़
सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच वोटिंग प्रारंभ हुई। सरायकेला नगर पंचायत में 9 बजे तक 13.68% मतदान दर्ज किया गया, जबकि आदित्यपुर में 9.35% और कपाली क्षेत्र में केवल 8.99% मतदान हुआ।

सरायकेला: झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत आज सरायकेला-खरसावां जिले के तीन प्रमुख निकायों में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला प्रशासन द्वारा जारी सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में मतदान की औसत गति मध्यम रही है, जिसमें सरायकेला नगर पंचायत ने बढ़त बनाई हुई है।सरायकेला नगर पंचायत के मतदाताओं में शुरुआती घंटों में सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। सुबह 9 बजे तक यहाँ 13.68% वोटिंग दर्ज की गई है, जो जिले में अब तक सर्वाधिक है।
राज्य के बड़े नगर निगमों में शुमार आदित्यपुर में वोटिंग की रफ्तार फिलहाल धीमी है। यहाँ 9.35% मतदान हुआ है। उम्मीद है कि कामकाजी दिन होने और शहरी क्षेत्र होने के कारण दोपहर तक यहाँ भीड़ बढ़ेगी।कपाली क्षेत्र में मतदान की शुरुआत सबसे धीमी रही है, जहाँ सुबह 9 बजे तक केवल 8.99% ही मतदान हो सका है।जिला प्रशासन और पुलिस बल सभी बूथों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


