Adityapur News: 44 सालों में विस्थापितों के दर्द को कोई नहीं समझा, 7 को विस्थापितों का धरना

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

Adityapur News: विस्थापित मुक्ति वाहिनी के नेता अंबिका यादव ने चांडिल डैम में प्रेसवार्ता में कहा कि विधायक विस्थापितों के बीच से चुनना होगा। उन्होंने धरना देने की योजना के बारे में बताया और सरकार से पुनर्वास आयोग को सक्रिय करने तथा विस्थापितों को प्राथमिकता देने की मांग की। 44 सालों में नौकरी का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।

Adityapur News: 44 सालों में विस्थापितों के दर्द को कोई नहीं समझा, 7 को विस्थापितों का धरना

Adityapur News: विस्थापितों के बीच से जब तक विधायक नहीं बनेगा, विस्थापितों के दर्द को कोई नहीं समझेगा। विस्थापितों को अगला विधायक अपनों के बीच से बनाना होगा। ये बातें विस्थापित मुक्ति वाहिनी के नेता अंबिका यादव ने चांडिल डैम में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने ने कहा कि विस्थापितों के हक और अधिकार के लिए स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय चांडिल अंचल कार्यालय के समक्ष विमुवा और विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन की ओर धरना दिया जाएगा। यह धरना के माध्यम से विस्थापित उलगुलान की घोषणा करेंगे। सरकार ने हर घर से एक विस्थापितों को नौकरी देने की बात कही थी, परंतु 44 साल बाद भी नौकरी नहीं दिया।

उन्होंने सरकार से पुनर्वास एवं विस्थापन आयोग को सक्रिय करने तथा जलाशय में स्वरोजगार में विस्थापितों को प्राथमिकता देने की मांग की। डैम के निर्माण के लिए विस्थापितों ने कई एकड़ जमीन दी है, लेकिन पुनर्वास स्थल में एक डिसमिल जमीन के लिए उन्हें जद्दोजेहद करना पड़ रहा है। प्रेसवार्ता में राकेश रंजन महतो, जगन्नाथ किस्कू, नारायण गोप, श्यामल मार्डी, मनोहर महतो, देवेन महतो आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: 44 सालों में विस्थापितों के दर्द को कोई नहीं समझा, 7 को विस्थापितों का धरना