Adityapur News: आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ युवकों ने मारपीट की। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने कुछ बात को लेकर डिलीवरी ब्वॉय के साथ कहासुनी की थी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

Adityapur News: आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट

Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर टोल प्लाजा के समीप रविवार दोपहर बाद एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक एक स्कूटी और एक बाइक से मौके पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर उनकी डिलीवरी ब्वॉय से कहासुनी हुई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय के साथ हाथापाई की। हालांकि आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय से पूरे मामले की जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।