नगर निगम के 136 बूथों पर 10 से 13 जून तक चलेगा मैपिंग का काम
गम्हरिया में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों पर मैपिंग कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं है। डीसी ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर्स को 10 से 13 जून तक उपस्थित रहने का आदेश दिया है। किसी भी बीएलओ की अनुपस्थिति की जिम्मेदारी सुपरवाइजर की होगी। जनगणना कार्य से जुड़े बीएलओ को भी समय पर मतदान केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों पर मैपिंग के कार्यों की संतोषजनक स्थिति नहीं रहने के मामले को डीसी ने गंभीरता से लिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेश के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम के सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर 136 मतदान केन्द्रों पर 10 से 13 जून तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मैपिंग का कार्य करने एवं एएसडीडी की सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सभी सुपरवाइजर अपने सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी सख्त निर्देश दिया गया है। इस दौरान किसी बीएलओ को अनुपस्थित रहने पर उसकी जिम्मेदारी उनके सुपरवाइजर की होगी।
इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र के मार्कड इलेक्टर्स (गणमान्य लोग, जन प्रतिनिधि, आदि) की सूचि भी तैयार करने का निर्देश बीएलओ को दिया गया है। बताया गया कि जनगणना कार्य में लगे बीएलओ को दोपहर 1 से 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे, जबकि जनगणना की ड्यूटी में नहीं रहने वाले बीएलओ को 10 से 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


