ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरदिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित आसनबनी के रांगाखेन्ना में गुनाराम सिंह (19) नामक युवक ने पेड़ में शॉल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

दिहाड़ी मजदूर ने फांसी लगाकर दी अपनी जान
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 30 Nov 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित आसनबनी के रांगाखेन्ना में गुनाराम सिंह (19) नामक युवक ने पेड़ में शॉल के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शौच करने जाने के दौरान शव को पेड़ पर झूलते हुए देखा। सूचना मिलने पर एएसआई शैलेश कुमार तिवारी सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक दिहाड़ी मजदूर था। उसका शव उसके घर से करीब चार सौ फीट की दूरी पर पेड़ से झूलता मिला।

परिजनों ने बताया की गुनाराम सिंह रविवार शाम से घर से गायब था। इस घटना के बाद रांगाखेन्ना में मातम पसर गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद उप प्रमुख प्रबोध उरांव भी घटनास्थल पहुंचे, तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस संबंध में थाना के यूडी केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें