सूअर पालन योजना के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास

Apr 04, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

गम्हरिया में साइबर ठगों ने सुकर पालन योजना के लाभुकों को ठगने का प्रयास किया। ठग ने राम हांसदा और पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम से पैसे मांगने के लिए कॉल किया। उसने खुद को पशुपालन पदाधिकारी बताकर 5200 रुपये भेजने को कहा। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

सूअर पालन योजना के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास

गम्हरिया, संवाददाता। साइबर ठगों ने सुकर पालन योजना के नाम पर लाभुकों को ठगना शुरू कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन करवाने तथा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर लाभुकों से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने राम हांसदा एवं पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम को अपनी जाल में फांसने का प्रयास किया। ठग ने लगातार कई बार कॉल कर खुद को पशुपालन पदाधिकारी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के लिए 5200 रुपये भेजने को कहा। ठग द्वारा राशि भेजने के लिए क्यूआर कोड भी भेजा गया। इसके बाद राम हांसदा ने इसकी जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी को दी।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने इस तरह के ठगों के चंगुल में न फंसने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।