Adityapur News: बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से किया मंत्रमुग्ध

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: चांडिल के नौरंगराय सूर्या देवी खेतान स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि थीं। छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने भाग लिया और विजेताओं को विधायक ने पुरस्कृत किया।

Adityapur News: बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से किया मंत्रमुग्ध

Adityapur News: चांडिल, संवाददाता। चांडिल बाजार स्थित नौरंगराय सूर्या देवी खेतान स्कूल ( एनएसके) स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो मौजूद थीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए। मैया यशोदा तेरा कन्हैया, राधा कैसे न जले जैसे गीत पर मनमोहक नृत्य ने सम्मोहित किया। इस दौराम नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा एक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुआ। विधायक ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ. शिशिर चटर्जी, प्रभारी प्राचार्य सुब्रत चटर्जी, वाइस प्रिंसिपल प्रियंका श्रीवास्तव, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायक, काबलु महतो, भगीरथ महतो, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से किया मंत्रमुग्ध