Adityapur News: मंगल पाठ और जयकारे से गूंजता रहा भादो महोत्सव
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: चांडिल में शुक्रवार को राणी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भादो महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन महिलाओं ने मंगल पाठ किया और राणी सती दादी जी की आराधना की। महाआरती के बाद दादी जी को 56 प्रकार के भोग चढ़ाए गए और भंडारे का आयोजन किया गया।

Adityapur News: चांडिल। चांडिल डैम रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर में शुक्रवार को दो दिवसीय भादो महोत्सव पर राणी सती दादीजी के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भादो महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने मंगल पाठ कर राणी सती दादी जी का आराधना किया। मंगल पाठ के दौरान महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई। श्री राणी सती दादीजी का ज्योत जलाया गया। महाआरती के बाद श्री राणी सती दादी जी को 56 प्रकार के भोग चढ़ाया गया। दोपहर बाद भंडारा का आयोजन किया गया।


