होली में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर होटलों में चलाया गया तलाशी अभियान

Mar 03, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल। होली में विधि-व्यवस्था संधारण और अवैध शराब के विक्रय और परोसने की गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व म

होली में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर होटलों में चलाया गया तलाशी अभियान

चांडिल,संवाददाता। होली में विधि-व्यवस्था संधारण और अवैध शराब के विक्रय और परोसने की गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में रविवार की देर रात चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 के किनारे स्थित महेश होटल, त्रिवेणी होटल, शत्रुघ्न होटल, अनन्या होटल और गोल्डन लीफ होटल में सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महेश होटल, अनन्या होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने की पुष्टि होने पर दो होटल संचालकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अवैध रूप से शराब परोसने के खिलाफ महेश होटल और अनन्या होटल के कर्मी से पूछताछ के बाद पांच-पांच हजार रुपया जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया।

उत्पाद अधीक्षक की ओर से स्पष्ट किया गया कि होली के दौरान अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं परोसने के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग के एसआई नीरज कुमार भी मौजूद थे। चांडिल में ध्वस्त हुए तीन भट्ठी होली को लेकर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू के समीप चाकुलिया एवं भादूडीह में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान तीन अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया। भट्ठी से करीब 500 किलोग्राम जावा- महुआ को नष्ट किया गया। भट्ठी से 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया। एसआई नीरज कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।