Adityapur News: शौचालय की टंकी में गिरी गाय, निगम की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया
Adityapur News: आदित्यपुर के वार्ड संख्या-17 में एक गाय शनिवार को खुली शौचालय टंकी में गिर गई थी। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को तब हुई जब गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दी। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाला और सफाई कर उसे कार्यालय ले गई।

Adityapur News: आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या-17 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पास शनिवार को खुली शौचालय टंकी में गाय गिरने से अफरातफरी मच गई। बताया गया कि गाय शुक्रवार दोपहर से टंकी में गिरी थी। शनिवार को अंदर से रंभाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने वार्ड पार्षद नीतू शर्मा को सूचना दी। पार्षद के निर्देश पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद उसकी सफाई की गई और उसे नगर निगम कार्यालय ले जाया गया। पार्षद नीतू शर्मा ने टंकी खुली छोड़ने को गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच की बात कही।
उन्होंने कहा कि खुली टंकी से मवेशियों और लोगों के साथ हादसा हो सकता है। गाय के मालिक के सामने आने तक निगम उसकी देखरेख करेगा। पार्षद ने मवेशी पालकों से पशुओं को लावारिस नहीं छोड़ने की अपील की।


