ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरपुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। लाल बिल्डिंग से सटे राजीव चौक पर आयोजित कार्यक्रम की...

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSun, 22 May 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

गम्हरिया, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। लाल बिल्डिंग से सटे राजीव चौक पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कु ने किया। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को देशवासी सदैव याद रखेंगे। देश में संचार क्रांति लाने एवं डिजिटल इंडिया का बीज राजीव गांधी ने ही बोया था। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करने का श्रेय राजीव गांधी को दिया। इस अवसर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फुलकान्त झा की अध्यक्षता में लोगों के बीच फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में फूलकांत झा, अवधेश सिंह, विनोद प्रधान, बिनोद सिंह, ब्रजेश सिंह, रविंद्र बास्के, राजू रजक आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें