खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता, किट और फुटबॉल का वितरण

Mar 03, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चौका स्थित दुबराजपुर में पुलिस प्रशासन ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता, किट एवं फुटबॉल का वितरण किया।

खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता, किट और फुटबॉल का वितरण

चांडिल, संवाददाता। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चौका स्थित दुबराजपुर में पुलिस प्रशासन ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता, किट एवं फुटबॉल का वितरण किया। एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सोनू कुमार ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी, जूता एवं फुटबॉल का वितरण किया। खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साहित किया। एसडीपीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और पब्लिक के बीच संबंध प्रगाढ़ बनता है और विश्वास पैदा होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर खेलने को कहा ताकि वह उचित मुकाम हासिल कर सके। मौके पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में नाइन स्टार ने मुर्मू स्पोर्टिंग को 3 गोल से पराजित किया।

इस मौके पर भाजपा नेता आकाश महतो भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।