मवेशी लदे वैन एवं कार में टक्कर, आधा दर्जन मवेशी जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल में टाटा-रांची हाइवे पर एक गाय लदी वैन और वैगनआर कार के बीच टक्कर हुई। इस घटना में सभी वैगनआर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। वैन चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मवेशियों को जब्त कर लिया गया है।

मवेशी लदे वैन एवं कार में टक्कर, आधा दर्जन मवेशी जब्त

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) शहरबेड़ा मोड़ के पास एक गाय लदी वैन और वैगनआर कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना मंगलवार मध्यरात्रि की है। जानकारी के मुताबिक शहरबेड़ा मोड़ के समीप कांदरबेड़ा की ओर जा रही गाय लदी वैन ने विपरीत दिशा से आ रही वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन मौके पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा मित्र शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद वैन चालक एवं वैन में सवार तस्कर मौके से फरार हो गया।

वैन से आधा दर्जन मवेशी मिला। जिसमें तीन गाय और तीन बैल शामिल हैं। जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, वैगनआर में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया गया। प्रभारी थानेदार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मवेशी को जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।