ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरचौका : सड़क दुर्घटना में रांची के युवक की मौत

चौका : सड़क दुर्घटना में रांची के युवक की मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के एनएच- 33 स्थित मुखिया होटल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना शाम करीब...

चौका : सड़क दुर्घटना में रांची के युवक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 27 Mar 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल (जमशेदपुर)। संवाददाता

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के एनएच- 33 स्थित मुखिया होटल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना शाम करीब पांच बजे की है। मृतक राकेश महतो (26) रांची के राहे ओपी के चैनपुर गांव का रहनेवाला था।

सूचना के अनुसार राकेश महतो जमशेदपुर में टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कर रहा था। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया।

काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा युवक : हादसे के बाद राकेश सड़क पर ही काफी देर तक तड़पता रहा। करीब पौन घंटे के बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तथा उसे चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह जमशेदपुर से अपने घर राहे जा रहा था।

एनएच-33 पर रही जाम की स्थिति : घटना के बाद एनएच- 33 पर जाम की स्थिति बन गयी थी। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। सूचना पर थाना प्रभारी प्रकाश यादव घटना स्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की एवं मृतक के परिजनों को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी।

एम्बुलेंस के लेट पहुंचने पर लोगों में था आक्रोश:

एम्बुलेंस के काफी लेट पहुंचने पर लोगों में काफी आक्रोश था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समय पर एम्बुलेंस के आने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रहने पर युवक की जान बच सकती थी। आजसू नेता खगेन महतो ने आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

दो दिनों में दो युवकों की मौत : गत दो दिनों के भीतर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में दो युवक की मौत हो गयी। इधर, श्री श्याम सेवा समिति के प्रवक्ता नवीन पंसारी ने बताया कि आरकेएस कंपनी द्वारा एनएच-33 के चौड़ीकरण काम में काफी लेट लतीफ एवं लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण एनएच 33 पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को इसपर संज्ञान लेने की जरूरत है।

मृतक टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस कर रहा था : थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि मृतक राकेश महतो रांची के राहे ओपी के चैनपुर का रहने वाला था। वह जमशेदपुर में टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग कर रहा था। मृतक के परिजन को दूरभाष पर घटना की जानकारी दे दी गयी है। परिजन चांडिल के लिए रवाना हो गये हैं। शव को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें