जवान पोता को कंधा देना असहनीय पीड़ा : मुख्यमंत्री

Feb 27, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिलिंगगोड़ा पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन पूरे राज्य के लिए क्षति है। मुख्यमंत्री ने श्मशान स्थल पर भी परिवार के साथ समय बिताया और पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जवान पोता को कंधा देना असहनीय पीड़ा : मुख्यमंत्री

गम्हरिया, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन की खबर सुन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को को उनके गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। शोक संतप्त परिवार से मिल गहरी संवेदना व्यक्त की। मरांगबुरु से परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने एवं मृतक की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे राज्य के लिए क्षति है। घर का चिराग बुझ जाने के गम को भुला पाना सबसे कठिन है। किसी को अपने बेटा, पोता या नाती को कंधा देने के कठिन समय से गुजरना पड़े तो यह काफी मर्माहत करने वाला होता है।

इस दु:खद क्षण की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस घटना से घर परिवार तो मर्माहत है ही, साथ ही परिवार से जुड़े लोग भी कम दुखी नहीं हैं। 40 मिनट तक चंपाई सोरेन के पास बैठे रहे : इस दौरान मुख्यमंत्री श्मशान स्थल पर बेसुध होकर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं वीर सोरेन के पिता बाबूलाल सोरेन के साथ करीब 40 मिनट तक बैठ सांत्वना देते रहे। उन्होंने वीर सोरेन के निधन के संदर्भ में जानकारी भी ली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे जिलिंगगोड़ा मैदान पहुंचे। वहां डीसी नीतीश कुमार सिंह, एसपी मुकेश लुणायत एवं एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने उनका स्वागत किया। वहां से करीब 3 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला सीधे श्मशान स्थल पर पहुंचा। वहां रखे पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया। उसके बाद शव पर मिट्टी चढ़ाकर मुख्यमंत्री करीब 3 बजे रांची के लिए रवाना हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।