18 साल बाद सजधज कर तैयार हुआ 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल अनुमंडल अस्पताल 18 साल के लंबे इंतजार के बाद 23 करोड़ की लागत से तैयार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल भवन का हैंडओवर नहीं हुआ है। विधायक सविता महतो ने अस्पताल को चालू कराने की प्राथमिकता बताई है। हालांकि, संकरी सड़क मरीजों के लिए मुसीबत बन सकती है।

18 साल बाद सजधज कर तैयार हुआ 50 बेड का अनुमंडलीय अस्पताल

चांडिल। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद 23 करोड़ की लागत से 50 बेड का चांडिल अनुमंडल अस्पताल सजधज कर तैयार है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग को नया अस्तपताल भवन हैंडओवर नहीं हुआ है। 2008 में पांच करोड़ की लागत से तत्कालीन डिप्टी सीएम रहे स्व. सुधीर महतो ने अनुमंडलीय अस्पताल की नींव रखी थी। जिसके बाद अनिश्चितताओं के बीच विधायक सविता महतो ने दिसंबर 2023 में 17 करोड़ की लागत से अस्पताल के अधूरे निर्माण को पूरा करने का शिलान्यास किया। जो ढाई साल में पूरा होकर धरातल पर उतरने को बेताब है। चांडिल के गांगुडीह स्थित करीब डेढ़ एकड़ में फैले अनुमंडल अस्पताल पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल है। जिसने डेंटल समेत विभिन्न विभागों के कुल 11 ओपीडी होंगे। इसके अलावा अस्पताल में दो ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, एनआईसीयू, डायलिसिस, अल्ट्रासाउंड, एसीजी, उच्च तकनीकी युक्त पैथो लैब, फिजियोथैरेपी, रिकवरी रूम, पोस्टमार्टम हाउस, बेसमेंट पार्किंग, डॉक्टर एवं स्टाफ के क्वार्टर मौजूद हैं。

संकरा रास्ता मरीजों के लिए बन सकती है मुसीबत:

चांडिल डैम रोड से गांगुडीह स्थित अनुमंडलीय अस्पताल जाने के लिए बनी सड़क संकरी और जर्जर है। जिससे मरीजों की लेकर जाने वाली 108 एम्बुलेंस जैसी बड़ी वाहन को अस्पताल जाने में दिक्कत होगी। वहीं, सड़क पर लाइट की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। इधर, चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को चालू करने को लेकर सिविल सर्जन के निर्देश पर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एचएस शेखर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दी।

अनुमंडलीय अस्पताल को चालू कराना प्राथमिकता :

विधायक सविता महतो ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल उनके पति स्व. सुधीर महतो का सपना था। विधायक बनने के बाद उनके अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास किया। अस्पताल का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। अस्पताल के चालू होने से जनता को बेहतर इलाज हो सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चांडिल अनुमंडल अस्पताल का उद्घाटन कब होगा?
अस्पताल का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।