चांडिल में रेल फाटक बंद, अंडरपास से कर सकेंगे आवागमन

Apr 08, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

चांडिल के बस स्टेंड स्थित रेलवे फाटक केएस-7 को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। अब लोगों को अंडर पास से आवागमन करना होगा। अंडर पास की लागत करीब 12 करोड़ है और इसे सजाने के लिए स्थानीय पर्यटन स्थलों की पेंटिंग की गई है। यह कदम ट्रेन की गति बढ़ाने और सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

चांडिल में रेल फाटक बंद, अंडरपास से कर सकेंगे आवागमन

चांडिल। चांडिल बस स्टेंड स्थित रेलवे फाटक केएस-7 को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। मौके पर रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे। रेलवे फाटक के बंद होने के बाद लोगों को अंडर पास (भीतरी पुल) से होकर आवागमन करना होगा। इस संबंध में रेलवे ने सूचना भी जारी कर दी है। इधर, करीब 12 करोड़ की लागत से अंडर पास भी बनकर तैयार है। अंडरपास में बिजली का काम भी चल रहा है। रेलवे की ओर से अंडरपास के दीवारों पर जागरूकता संदेश एवं स्थानीय पर्यटन स्थल को पेंटिंग किया गया है जो बेहद ही खूबसूरत है। अंडर पास से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

ट्रेन की गति को तेज करने एवं सुरक्षा को लेकर रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले चांडिल केएस-8 एवं सिकली रेल फाटक को पहले ही स्थायी रूप से बंद किया जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।