चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने झारखंड में लहराया परचम

Mar 01, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

चांडिल। चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने झारखंड में कौशल का परचम लहराया। रांची में झारखंड प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगित

चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने झारखंड में लहराया परचम

चांडिल,संवाददाता। चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने झारखंड में कौशल का परचम लहराया। रांची में झारखंड प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता (आइडिया ट्राइब-2025) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। छात्रों ने सेफ ड्राइव अलर्ट सिस्टम नामक प्रोजेक्ट को आईनो तकनीक से कंट्रोल किया है। इस अनुसंधान में अल्कोहल सेंसर एवं ऑब्स्टेकल सेंसर का उपयोग किया गया है। इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले छात्रों में सनोज महतो, शहनवाज अंसारी, पूर्वासा दास, सोनी कुमारी एवं अंजली सोई हैं। जिन्होंने सेगनाती दीपिका के मार्गदर्शन में सफल निर्माण किया है। इस नूतन अनुसंधान से एक्सीडेंट को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी। संस्थान के प्राचार्य डॉ. नीरज प्रियदर्शी, रजिस्टार प्रभाकर मोदक और एडमिन एग्जीक्यूटिव प्रशांत कुमार महतो ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज प्रियदर्शी के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रों को सम्मानित किया गया और उनका हौसला अफजाई की गई। दुर्घटना कंट्रोल में सहायक होगा सेफ ड्राइव सिस्टम : प्राचार्य चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज प्रियदर्शी ने बताया कि सेफ ड्राइव अलर्ट सिस्टम में अल्कोहल सेंसर और ऑब्सटेकल सेंसर लगा हुआ है। जिसमें चालक के शराब पीने पर और गाड़ी के सामने ऑब्सटेकल आने पर अलार्म बजने लगेगा। इससे दुर्घटना कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।