Adityapur News: चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मी.पर खुले सभी 13 फाटक
हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Adityapur News: चांडिल डैम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंच गया है। इसके चलते डैम के सभी 13 फाटक खोले गए हैं, जिसमें कुल 1250 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा गया। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Adityapur News: चांडिल। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंच गया। जिसके बाद डैम के और सात फाटक को खोल दिया गया तथा पहले से खुले हुए छह फाटक के दायरे को बढ़ा दिया गया। रविवार देर श तक डैम के सभी 13 फाटक खुले हुए थे। फाटक से कुल 11 सौ क्यूमेक तथा स्लूइस गेट से 77 क्यूमेक समेत 1250 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा था। जिसके बाद स्वर्णरेखा नदी पूरे उफान पर आ गई तथा तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। इस वर्ष पहली बार चांडिल डैम का जलस्तर 180.75 मीटर पर पहुंचने के बाद ईचागढ़ समेत कई विस्थापित गांव के दहलीज पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें:Jamshedpur News: खरकाई व बैंकवेल डैम का गेट खुला होने पर भी खरकाई नदी खतरे के निशान के नीचे
ये भी पढ़ें:कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच फाटक खुले


