Adityapur News: समिति ने चांडिल डैम में किया बरगद पौधा-रोपण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आदित्यपुरAdityapur News: चांडिल डैम पर पर्यटकों को छांव देने के लिए मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने चार बरगद के पौधे लगाए। समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने बताया कि ये पौधे न केवल छांव देंगे, बल्कि डैम की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करेंगे। बोटिंग स्थल की सीढ़ी की मरम्मत भी चल रही है।

Adityapur News: चांडिल। चांडिल डैम आने वाले पर्यटकों को छांव प्रदान करने के उद्देश्य से चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने चांडिल डैम स्थित नौका विहार स्थल के पास चार बरगद के पौधे लगाए। समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने कहा कि आने वाले समय में यह बरगद का पेड़ जहां पर्यटकों को छांव प्रदान करने के साथ-साथ डैम की खूबसूरती को बढ़ाएगी। वहीं मिट्टी के कटाव को भी रोकेगी। उन्होंने बताया कि अपने सहयोग से बोटिंग स्थल पर पक्की सीढ़ी की मरम्मत की जा रही है। मौके पर जेई प्रदीप कुमार, नारायण गोप, ईश्वर गोप, भजन गोप, छोटू मांझी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


