चांडिल डैम में गजराज, मछुआरों के रोजी रोटी पर संकट

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल डैम गजराजों के लिए एक आश्रय स्थल बन गया है, जहाँ सुबह गजराज पहुँचकर मस्ती कर रहे हैं। इससे मछुआरों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है और वे मछली पकड़ने से कतरा रहे हैं। इसके अलावा, गजराजों ने खेतों में भी नुकसान पहुँचाया है, जिससे किसान चिंतित हैं।

चांडिल डैम में गजराज, मछुआरों के रोजी रोटी पर संकट

चांडिल। कुकड़ू प्रखंड के कुमारी स्थित चांडिल डैम गजराजों के लिए आश्रय स्थल साबित हो रहा है। कुमारी तीन जगहों से चांडिल डैम से घिरा हुआ है। जिसकी आबो हवा गजराजों को भा रहा है। रात्रि को उत्पात मचाने के बाद गजराज सुबह में कुमारी पहुंच जा रहे हैं। डैम में जमकर मस्ती कर रहे हैं। इधर, करीब 9 गजराजों का झुंड डैम में डेरा जमा लेने से मछुआरों के लिए मुसीबत बन गया है। मछुआरे डैम में मछली पकड़ने से कतरा रहे हैं। जिससे उनके रोजी रोटी पर आफत पड़ रही है। वहीं, गजराजों ने ओड़िया, दयापुर में खेतों में चहलकदमी कर गरमा धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसान भी चिंतित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।