अखिल भारतीय बह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में उड़े रंग गुलाल

Mar 02, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

गम्हरिया में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और सामाजिक भेदभाव को भुलाकर समाज के उत्थान का प्रण लिया। समारोह में भगवान परशुराम और स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमाओं पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

अखिल भारतीय बह्मर्षि समाज के होली मिलन समारोह में उड़े रंग गुलाल

गम्हरिया, संवाददाता। अखिल भारतीय बह्मर्षि समाज, गम्हरिया की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह में जमकर फाग गीतों पर जमकर गुलाल उड़े। छोटा गम्हरिया के शहनाई भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगा और एक रह विकास का प्रण लिया। समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम और स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जला व गुलाल चढ़ा किया गया। समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से भेदभाव को भुला समाज के उत्थान में सहयोग की अपील की गई। मुख्य संरक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ब्रह्मर्षि समाज की महत्वपूर्व भूमिका है।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार लोगों को जोड़कर सामाजिक भेद-भाव को तोड़ता है। संरक्षक उपेंद्र शर्मा, मंडल के अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी, महामंत्री अमीत कुमार ने शुभकामना देते हुए कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में आदित्यपुर, चांडिल, कान्ड्रा, जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्र से काफी संख्या में ब्रह्मर्षि परिवार के लोग शामिल हुए। संचालन शिक्षाविद वीरेंद्र कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष आरपी चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम लगन सिंह, नागेश्वर शर्मा, मनीष कुमार, धनंजय सिंह। राजु सिंह, मुकेश राय, अमरेश कुमार, दिनेश सिंह, अमर सिंह, विपेन्द्र राय, संजीव कुमार, विनोद सिंह, राजेश सिंह, राम प्रताप आदि उपस्थित थे। तमोलिया में उड़ा सौहार्द और प्रेम का गुलाल चांडिल। तमोलिया स्थित आस्था वैली में जन चेतना समिति द्वारा सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ परंपरागत फाग गीतों को गाकर किया गया। बिहार से आए गायकों ने फाग गीत पर लोगों को झुमाया। समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि होली सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सचिव अमित श्रीवास्तव,नवीन सिंह, संतोष शर्मा, रासबिहारी मंडल एवं सुधीर शर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।