डॉ. भीम राव अंबेडकर की मनी जयंती
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
चांडिल के रुचाप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी और परिमल महतो ने दीप जलाकर और पुष्पार्चन कर अंबेडकर को नमन किया। चांडिल डैम में भी मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया।

चांडिल, संवाददाता। रुचाप स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गयी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी एवं परिमल महतो ने संयुक्त रूप से अंबेडकर की तस्वीर के सामने दीप जला एवं पुष्पार्चन कर नमन किया। इधर, चांडिल डैम में चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति ने बाबा साहेब की जयंती मनायी। इस मौके पर नारायण गोप,घनश्याम, अकलू धीवर आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:समरसता दिवस के रूप में मनाया अंबेडकर जयंती
ये भी पढ़ें:बाबा साहब का पूरा जीवन प्रेरणास्त्रोत: शंकर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


