ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरपटमदा में बेकाबू कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

पटमदा में बेकाबू कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

बंगाल के चिल्हा स्थित मां खेलाईचंडी की पूजा को अपने घर से सुबह ही निकलीं पटमदा बस्ती निवासी दो महिलाओं को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। दोनों महिलाएं सड़क किनारे एक होटल के सामने बस का इंतजार कर रही...

पटमदा में बेकाबू कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौत
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 16 Jan 2018 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल के चिल्हा स्थित मां खेलाईचंडी की पूजा को अपने घर से सुबह ही निकलीं पटमदा बस्ती निवासी दो महिलाओं को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। दोनों महिलाएं सड़क किनारे एक होटल के सामने बस का इंतजार कर रही थीं। घटना के बाद दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद वहां से एमजीएम और फिर टीएमएच ले जाया गया, जहां एक महिला रुक्मिणी प्रमाणिक ने दम तोड़ दिया। दूसरी महिला पुष्पा प्रमाणिक की भी शाम को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। घटना के बाद कार का चालक फरार हो गया। बाद में कार जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी का मालिक घटनास्थल पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त हुई बाइक के मालिक को 20 हजार रुपये दिये। इसके बाद टीएमएच में भी दोनों महिलाओं के इलाज के लिए पैसे दिये। बताया जाता है कि पटमदा बस्ती निवासी 35 वर्षीया पुष्पा प्रमाणिक एवं 52 वर्षीया रुक्मिणी प्रमाणिक आखान यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह करीब आठ बजे बस पकड़ने के लिए पटमदा मुख्य सड़क के किनारे रांगाटांड़ में एक दुकान के बाहर खड़ी थीं। इस दौरान कार ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद कार ने रांगाटांड़ निवासी भृगुराम महतो की खड़ी बाइक को भी जोरदार धक्का मारा, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। फिर कार बगल के एक गड्ढे में गिर गयी। सूचना पाकर पहुंची पटमदा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बुरी तरह से घायल महिला को इलाज के लिए पटमदा सीएचसी पहुंचाया। घायलों की मदद में जिला बीस सूत्री सदस्य मुचीराम बाउरी समेत कई लोग सक्रिय रहे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को पहले एमजीएम फिर कार मालिक की मदद से टीएमएच में भर्ती कराया गया। सिर से काफी खून बहने की वजह से रुक्मिणी प्रमाणिक ने दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में दम तोड़ दिया। शाम करीब चार बजे पुष्पा प्रमाणिक को भी इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि रुक्मिणी महतो का पति और एक बेटा हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं, जबकि दूसरे बेटे की पूर्व में ही दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पुष्पा प्रमाणिक का पति चाय-नाश्ते की दुकान पर मजदूरी करता है। ग्राम प्रधान फूलचांद महतो ने बताया कि दोनों ही काफी गरीब परिवार की थीं। घटनाक्रम के अनुसार दुर्गापुर से जमशेदपुर लौट रही कार की तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। पटमदा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने कार को जब्त कर लिया है। गौरतलब हो कि घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पिछले वर्ष 15 जनवरी को ही दुर्घटना हुई थी। इसमें अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक बच्चे को रौंद दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें