ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरआदित्यपुर सहित राज्य के 34 निकायों में एक साथ उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा

आदित्यपुर सहित राज्य के 34 निकायों में एक साथ उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। पूरे राज्य के 34 निकायों के लिए भाजपा उम्मीदवार का नाम एक साथ घोषित करेगी। हालांकि, आदित्यपुर समेत कई निकायों...

आदित्यपुर सहित राज्य के 34 निकायों में एक साथ उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 16 Mar 2018 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। पूरे राज्य के 34 निकायों के लिए भाजपा उम्मीदवार का नाम एक साथ घोषित करेगी। हालांकि, आदित्यपुर समेत कई निकायों में आंतरिक सर्वे के आधार पर नाम तक कर लिया गया है, लेकिन घोषणा सभी जगहों के लिए एक साथ की जाएगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार संगठन द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वे और रायशुमारी में आये नामों को आधार बनाकर नाम तय किये जा रहे हैं। हालांकि, कई निकायों से अब तक नामों पर विचार नहीं हो पाने के कारण और विपक्षी पार्टियों की रणनीति और नामों की घोषणा के कारण संगठन 17 से 19 मार्च के बीच मेयर, डिप्टी मेयर व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नामों को घोषित करेगा। रांची में गुरुवार को आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामपाल की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गयी। बिहार और यूपी लोस चुनावों में हार के बाद भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि उनकी रणनीति में सबसे मिशन 2019 अहम है। इसको देखते हुए निकाय चुनाव जो सामाजिक-राजनीतिक समीकरण तैयार किया गया है, इसे आगामी चुनाव में प्रयोग के तौर पर इस्तेमाल किया जाना तय है। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में उम्मीदवारों का नाम शुक्रवार से लेकर रविवार के बीच तय कर सकती है। इसको लेकर रांची में आयोजित बैठक में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से कई नेता रांची को रवाना हो चुके है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से चेहरा कौन होगा, यह साफ नहीं हो पाया है। भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के इंतजार में कांग्रेस है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें