Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsBJP to Conduct Poll for District President in Adityapur Candidates Emerge
भाजपा जिला अध्यक्ष पद को लेकर 18 दिसंबर को रायशुमारी

भाजपा जिला अध्यक्ष पद को लेकर 18 दिसंबर को रायशुमारी

संक्षेप:

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष पद को लेकर 18 दिसंबर को रायशुमारी की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

Dec 17, 2025 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद को लेकर 18 को रायशुमारी करेगी। इसे लेकर पार्टी के भीतर राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष पद के लिए हरिकृष्ण प्रधान, विजय महतो और मनोज तिवारी ने कथित ऑफिसियल दावेदारी पेश की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रायशुमारी के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, जनाधार और आगामी चुनावों को देखते हुए योग्य नाम पर विचार किया जाएगा। हालांकि यह भी चर्चा है कि जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ऐसे नेता को भी सौंपी जा सकती है, जो सरायकेला जिले में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सक्षम हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व की नजर रायशुमारी की रिपोर्ट पर रहेगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिला अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी दावेदार अपने-अपने समर्थन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।