फायरिंग घटना की निंदा
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
आदित्यपुर में भाजपा नेता सपन दास के घर के पास फायरिंग की घटना हुई है, जिसकी निंदा भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी और एसपी से बदमाशों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आदित्यपुर। सालडीह बस्ती निवासी भाजपा नेता सपन दास घर के पास हुई फायरिंग घटना की भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने निंदा की है। सिंह बुधवार को सपन दास के घर गए और घटना के संदर्भ में जानकारी ली। मामले को लेकर प्रदेश मंत्री ने स्थानीय थाना प्रभारी और एसपी से बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह बदमाशों ने सपन दास के घर तीन राउंड फायरिंग की थी। इधर घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


