Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsBJP Honors Ground-Level Workers in Adityapur Strengthening the Organization
जमीनी स्तर के कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को सींचा है, उन्हें अवश्य मान-सम्मान मिलेगा : हरेकृष्णा

जमीनी स्तर के कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को सींचा है, उन्हें अवश्य मान-सम्मान मिलेगा : हरेकृष्णा

संक्षेप:

-वार्ड संख्या 28 लंका टोला में आयोजित सम्मान समारोह में बोले जिला अध्यक्ष भाजपा के धरतीपूत्रों का होगा हरेकृष्णा प्रधानभाजपा के धरतीपूत्रों का होगा ह

Jan 19, 2026 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर, संवाददाता। संगठन को सींचने वाले धरती पुत्रों का सम्मान होगा। पार्टी में बाहर से लोग आते-जाते रहते हैं। लेकिन वैसे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को सींचा है, उन्हें अवश्य मान-सम्मान मिलेगा। उक्त बातें रविवार को आदित्यपुर के वार्ड संख्या-28 में भाजपा सरायकेला के नए जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रदेश इकाई की बैठक हुई। उसमें जो निर्णय होगा उसी आधार पर संगठन आगे बढ़ेगा। जिला अध्यक्ष ने पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव को राजनीतिक गुरु कहकर संबोधित किया। उन्होने जो संस्कार का सृजन लोगों में किया है उसी का अनुपालन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे।

छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला भाजपा के मंत्री मनोज तिवारी, बास्को बेसरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भोगेंद्र नाथ झा, पूर्व ओबीसी कृष्णा प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, अमितेश अमर, शनि कुमार, प्रभासिनी कालुंडिया, स्वप्निल सिंह, अरविंद कुमार हीरा, विनय कृष्ण राजू, अनुराग श्रीवास्तव, चंद्रमा पांडेय, ऊषा पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद राय, केके शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा ने और धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;