ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरआदित्यपुर में भाजपा ने दी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

आदित्यपुर में भाजपा ने दी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

भाजपा आरआईटी मंडल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी। कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया...

आदित्यपुर में भाजपा ने दी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरFri, 12 Jan 2018 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा आरआईटी मंडल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी। कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपनी अद्वितीय क्षमता से भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक बने। शास्त्री जी सही मायनों में गुदड़ी के लाल थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा ने की। इस दौरान सुनील श्रीवास्तव, भोगेन्द्र नाथ झा, अजय कुमार सिंह, रामानंद प्रसाद, अनुराग श्रीवास्तव, राजू सिंह, मनोज तिवारी, श्यामा पांडेय, दिनेश शाह, श्याम बाबू दास, संतोष मंडल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें