मकर संक्रांति व टुसू पर पूर्व सीएम ने बांटे तीन हजार साड़ी-कंबल

Jan 14, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share Share
Follow Us on

आदित्यपुर में भाजपा द्वारा मकर संक्रांति और टूसू पर्व के अवसर पर साड़ी और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 3 हजार साड़ी और कंबल वितरित किए। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मकर संक्रांति व टुसू पर पूर्व सीएम ने बांटे तीन हजार साड़ी-कंबल

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदित्यपुर-2 अंतर्गत रोड नंबर 13 व 14 स्थित राम मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति एवं टूसू पर्व के अवसर पर साड़ी-कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंपई सोरेन ने क्षेत्र की जनता के बीच 3 हजार साड़ी और कंबल वितरित किए। इस अवसर पर विधायक चंपई सोरेन ने सभी लोगों को मकर संक्रांति एवं टूसू पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनके चेहरे पर साड़ी और कंबल पाकर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के निरंजन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रकाश रंजन, धनंजय कुमार, राकेश त्रिपाठी, दीपक सिंह, सुमित श्रीवास्तव, आशीष झा, रौशन कुमार, करुणालता मिश्रा, गोलू ठाकुर, बिरजू कुमार, धीरज मिश्रा और सूरज भोला सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

मौके पर वरिष्ठ नेता सुनील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, वकील सोरेन, बबलू नाथ सोरेन, पूर्व पार्षद प्रभासिनी कलुण्डिया, वरिष्ठ नागरिक संघ के राजमंगल ठाकुर, विजय सिंह, बाबू राव, जितेंद्र शुक्ला, विनोद शंकर मिश्रा, दिवाकर झा, बैकुंठ चौधरी, पंडित जयराम मिश्रा, रिंकू राय, इंद्रजीत तिवारी और पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;