चंपाई टीम का होगा सुपड़ा साफ : गणेश महाली
भाजपा ने प्रत्याशी की सूची जारी की, जिसमें गणेश महाली का नाम नहीं है। महाली ने चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरायकेला, घाटशिला और खरसावां सीटों पर उनका अहंकार समाप्त होगा। उन्होंने...

भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशी की सूची जारी कर दी। इसमें एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विस सीट से दो बार प्रत्याशी रह चुके गणेश महाली का नाम नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरायकेला, घाटशिला और खरसावां तीनों सीटों पर चंपाई सोरेन का सुपड़ा साफ हो जाएगा। वे सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। गणेश महाली ने चंपाई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि चंपाई सोरेन के अहंकार को समाप्त कर करने का काम करेंगे। वे बीते 15 वर्षों से बगैर विधायक रहते सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोगो के दुख-सुख के साथ हैं। उन्होने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर भरोसा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य का बागडोर सौंपा था, हेमंत दादा के जेल से छूटने के बाद खुद उन्हें सीएम का पद सौंप देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कुछ अवसरवादी नेता उनके जनाधार को अपनी जागिर समझकर बगावत कर दी। इसका जबाव इसी विधानसभा चुनाव में जनता देगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


