11 मंडलों के अध्यक्षों का हुआ मनोनयन
आदित्यपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने 11 मंडलों के नए अध्यक्षों का मनोनयन किया है। किशन प्रधान को आदित्यपुर पश्चिमी, सुमन मुखर्जी को कुकड़ू, और शिशिर प्रमाणिक को ईचागढ़ पूर्वी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

आदित्यपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने 11 मंडलों के अध्यक्षों का मनोनयन किया है। किशन प्रधान आदित्यपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सुमन मुखर्जी को कुकड़ू, शिशिर प्रमाणिक को ईचागढ़ पूर्वी, कामदेव नायक को ईचागढ़ पश्चिमी, राहुल मंडल को चांडिल पूर्वी कपाली, विपुल सिंह सरदार को नीमडीह पूर्वी, मनसा लोहार को राजनगर पश्चिमी, शुकदेव गौंड को राजनगर मध्य, नरेश महतो उर्फ माइकल को सरायकेला पश्चिमी, मंगल महतो को गम्हरिया मध्य, दास सोय को कुचाई का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी है।
उम्मीद जताया है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष जिम्मेदारियों के निर्वहन में खरा उतरेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


