
बिरसा स्टेडियम जर्जर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
बिरसा स्टेडियम जर्जर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा -अनुमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के
चांडिल, संवाददाता। करीब एक करोड़ की लागत से बने चांडिल के कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम जर्जर हो गया है। जिस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जगह-जगह पर स्टेडियम दरकने लगा है। बिरसा स्टेडियम में अनुमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान छात्र भी मौजूद रहते हैं। कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 2010 में करीब एक करोड़ की लागत से यह स्टेडियम बनकर तैयार हुआ था। तत्कालीन डिप्टी सीएम सुधीर महतो ने खिलाड़ियों और खेल को बढ़ावा देने के लिए आउटडोर स्टेडियम की नींव रखी थी।
देखरेख के अभाव में खेल स्टेडियम की हालत बदतर हो गई। खेल को बढ़ावा देने के नाम पर सरकार करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। लेकिन धरातल पर यह कितना कारगर साबित हो रहा है, बिरसा स्टेडियम की बदतर हालत को देखकर इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। चांडिल प्रखंड का यह एकमात्र खेल स्टेडियम रख रखाव के अभाव में जर्जर हो गया है। दर्शक दीर्घा में पौधे भी उगने लगे हैं। समय रहते इस खेल स्टेडियम की व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और बद से बदतर हो जाएगी। जिससे इस क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों दोनों के सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वर्जन : स्टेडियम जर्जर हो चुकी है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। प्रशासन को संज्ञान लेते हुए इसे दुरुस्त कराना चाहिए। - सुबोधनी महाली, मुखिया रुदिया पंचायत खेल स्टेडियम को दुरुस्त करने की मांग को लेकर विधायक एवं खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। - राहुल वर्मा, जिला सचिव क्रीड़ा मोर्चा, झामुमो खेल स्टेडियम के जर्जर होने के मुद्दे को वे बीस सूत्री की बैठक में रखेंगे और अविलंब दुरुस्त करने की बात को रखेंगे। - मेहताब आलम, सदस्य प्रखंड बीस सूत्री सदस्य वर्षों से खेल स्टेडियम की जर्जर हालत से यह पता चलता है कि सरकार खेल के प्रति गंभीर नहीं है। स्टेडियम की दुर्दशा से खिलाड़ी को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। - साहेब सिंह, समाजसेवी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




