ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरबाइक लदा कंटेनर पुल से 50 फीट नीचे गिरा

बाइक लदा कंटेनर पुल से 50 फीट नीचे गिरा

चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित चिलगु के पास बाइक से लदा कंटेनर पुल के नीचे करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। घटना सोमवार की रात्रि करीब दस बजे की...

बाइक लदा कंटेनर पुल से 50 फीट नीचे गिरा
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरTue, 02 Mar 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल। संवाददाता

चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित चिलगु के पास बाइक से लदा कंटेनर पुल के नीचे करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। घटना सोमवार की रात्रि करीब दस बजे की है। इस हादसे में मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले चालक सुदेश कुमार यादव घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक काफी देर तक कंटेनर के केबीन में ही फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद आजसू कोल्हान छात्र संघ के महामंत्री शेखर गांगुली ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को कंटेनर से बाहर निकाला। कंटेनर में हीरो मोटोकॉर्प की 50 बाइक लोड है। जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर की ओर जा रही बाइक से लदा कंटेनर चिलगु के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे 50 फीट खाई में गिर गई। एनएच 33 के चौड़ीकरण के दौरान कई जगहों पर सड़क निर्माण कार्य अधुरा पड़ा हुआ है जिस कारण रात्रि में वाहनों को काफी परेशानी होती है। वहीं,पुल के पास रेडियम भी नहीं लगाया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा चालक को अपने साथ लेते गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। कुछ माह पहले भी चिलगु स्थित पुल से एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें