ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरविक्षिप्त ने कई को पीटा, ग्रामीणों ने बांधा

विक्षिप्त ने कई को पीटा, ग्रामीणों ने बांधा

चांडिल थाना क्षेत्र के गांगूडीह में शुक्रवार सुबह पांच बजे एक विक्षिप्त ने अचानक ग्रामीणों पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला कुलवति सिंह सरदार और नि:शक्त युवती वासंती सिंह सरदार घायल हो गईं।...

विक्षिप्त ने कई को पीटा, ग्रामीणों ने बांधा
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 15 Sep 2018 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

चांडिल थाना क्षेत्र के गांगूडीह में शुक्रवार सुबह पांच बजे एक विक्षिप्त ने अचानक ग्रामीणों पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला कुलवति सिंह सरदार और नि:शक्त युवती वासंती सिंह सरदार घायल हो गईं। वहीं, विक्षिप्त की हरकत देखकर गोहक सिंह सरदार एवं अन्य भाग निकले। बाद में ग्रामीणों ने किसी तरह विक्षिप्त को धर दबोचा तथा उसे रस्सी से बांध दिया।

इधर, घायल कुलवति सिंह सरदार एवं वासंती सिंह सरदार को चांडिल सीएचसी में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रणविजय सिंह घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन कर विक्षिप्त को अपने साथ थाना ले गये।

बाहर से आया था विक्षिप्त :विक्षिप्त रात में गांगूडीह स्थित एक घर के बाहर सोया था। महिला कुलवती सिंह सरदार ने सुबह में घर का दरवाजा खोला तो दरवाजे पर सोये विक्षिप्त को देख पूछताछ करने लगी। इतने में उसने लाठी से महिला एवं पास खड़े युवती पर हमला कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें