ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड आदित्यपुरवन मित्र की पिटाई करने वाले गिरफ्तार हों : संगठन

वन मित्र की पिटाई करने वाले गिरफ्तार हों : संगठन

नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव में पत्थलगड़ी के संदेह में वन मित्र वृहस्पति सिंह सरदार की पिटाई मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रावर को विभिन्न संगठनों के लोग नीमडीह थाना...

वन मित्र की पिटाई करने वाले गिरफ्तार हों : संगठन
हिन्दुस्तान टीम,आदित्यपुरSat, 15 Sep 2018 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव में पत्थलगड़ी के संदेह में वन मित्र वृहस्पति सिंह सरदार की पिटाई मामले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रावर को विभिन्न संगठनों के लोग नीमडीह थाना पहुंचे। सभी ने थाना में रखे गये वन मित्र को छोड़ने की मांग की।

वन मित्र को छोड़े जाने के बाद लोग शांत हो गये, लेकिन वे घटना में शामिल दोषी की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़ गये। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त किया की घटना में शामिल व्यक्ति बख्शे नहीं जायेंगे। 20 सितंबर को वन मित्र, विभिन्न संगठन के लोगों एवं घटना में शामिल लोगों की बैठक आयोजित की गई है। इसमें घटना की पुनरावृति नहीं हो इस पर विचार किया जायेगा।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अनिता पारित, प्रमुख आसित सिंह पातर, झारखंड नव निर्माण मंच के कोल्हान संयोजक चंदन कुमार गुप्ता, गांव गणराज्य लोक समिति के संयोजक डा. रूपाय मांझी, समाजसेवी करमू मार्डी, कुसुम कमल सिंह, दुलाल सिंह, टीएमसी के जिलाअध्यक्ष विष्णु गोप आदि शामिल थे।

दारू भटठी को बंद करे प्रशासन: मंचझारखंड नव निर्माण मंच के कोल्हान संयोजक चंदन कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारी से कहा कि नीमडीह के लाकड़ी, जुगीलौंग आदि क्षेत्र में दारू भटठी मिनी फैक्ट्री का रूप ले लिया है। जो समाजिक वातावरण में विष घोल रहा है। इन दारू भटठी को प्रशासन नष्ट करें। इसके अलावे यह सुनिश्चित करें की बाहर से आये लोग बेखौफ होकर गांव में आना-जाना कर सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें