दिशोम जाहेरथान में तीन दिवसीय बाहा पर्व एक से, तैयारी की समीक्षा

Feb 25, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
share

गम्हरिया में टायो गेट स्थित दिशोम जाहेरथान में तीन दिनी बाहा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। यह बैठक खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति और स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों के बीच हुई। एक मार्च को सफाई अभियान, दो मार्च को बाहा बोंगा और तीन मार्च को सेंदरा जुलूस निकाला जाएगा।

दिशोम जाहेरथान में तीन दिवसीय बाहा पर्व एक से, तैयारी की समीक्षा

गम्हरिया, संवाददाता। टायो गेट स्थित दिशोम जाहेरथान में तीन दिनी बाहा पर्व को लेकर बैठक में एक से 3 मार्च तक पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय जाहेरथान परिसर में खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति के सदस्यों एवं स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया। देश पारगाना फकीर मोहन टुडू, बोड़ पीड़ पारगाना राजेश टुडू तथा कारजी बाबा लश्कर टुडू की उपस्थिति में चर्चा हुई। फकीर मोहन टुडू ने बताया कि एक मार्च को सफाई अभियान, दो मार्च को बाहा बोंगा तथा तीन मार्च को सेंदरा जुलूस निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को ग्रहण लगने की संभावना है।

इसे देखते हुए सेंदरा जुलूस की परंपरा को दोपहर तीन बजे से पहले ही संपन्न करने की सलाह दी गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नायके बाबा पायतो सोरेन एवं माझी बाबा मंगल सिंह टुडू अपने दायित्वों पर यथावत रहेंगे। बैठक में नायके पायतो सोरेन, माझी बाबा मगल सिंह टुडू, समिति के अध्यक्ष बिराम माझी, उपाध्यक्ष सोखेन हेंब्रम, रामदास टुडू, उदय मार्डी, गोम्हा हांसदा समेत समिति के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों के नायके बाबा, माझी बाबा तथा स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।