Adityapur News: स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

Adityapur News: गम्हरिया। स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया और कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी सभी की है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

Adityapur News: स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Adityapur News: गम्हरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान में समाजसेवी सत्यनारायण मिश्रा उर्फ बाबू मिश्रा की ओर से आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अरविंद सिंह ने लोगों के बीच ब्लीचिंग पाउडर समेत अन्य सामग्री का वितरण किया।

स्वच्छता की जिम्मेदारी

अरविंद सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। यदि लोग अपने-अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन साफ-सफाई की आदत डाल लें तो आने वाले समय में आदित्यपुर नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

बीमारियों का खतरा

गंदगी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां और महामारी फैलने का खतरा बना रहता है। साथ ही गंदे और अस्वच्छ वातावरण से क्षेत्र की छवि भी खराब होती है। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में गंदगी रहती है, वहां आने वाले लोग भी उस क्षेत्र को गलत नजर से देखते हैं, जिससे स्थानीय लोगों की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है।

आयोजकों की अपील

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बाबू मिश्रा ने गम्हरिया बाजार से लेकर टाटा - कांड्रा मार्ग पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील दुकानदारों से करते हुए नगर निगम को सहयोग की अपील की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि की ओर से झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, प्रो रवि शंकर, सन्नी सिंह, अजय शर्मा, रश्मि साहू, अजीत सिंह, दलबीर सिंह, शैलेश तिवारी, संजीव ठाकुर समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

स्वच्छता अभियान कब प्रारंभ हुआ?
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरAdityapur News: स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ